उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले (Unnao District) के ओसाहा थाना (Osaha Police Station) इलाके में सोमवार रात युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर कई ताबड़तोड़ वार किए। इससे युवती का पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
इसके बाद दरिंदे शव को सूखी नहर में फेंककर भाग निकले। बुधवार सुबह लोगों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी ने फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) से जांच की। खुलासे के लिए सर्विलांस सहित चार टीमों को लगाया है।
उन्नाव और लखनऊ को जोड़ने वाले पुरवा-सोहरामऊ (Purva-Sohramau) मुख्य मार्ग से दरसगवां जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर सुबह लोगों ने सड़क पर खून और पास में ही सूखी नहर में (मौरावां ब्रांच) में करीब 20 साल की युवती का शव देखा। मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाते हुए ग्रामीणों ने सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल (Police Station Head Vimal Kant Goyal) पहुंचे और जांच की। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से हमले की कई चोटें दिखीं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद एसपी दीपक भूकर (SP Deepak Bhukar), एएसपी अखिलेश सिंह (ASP Akhilesh Singh) भी फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) के साथ पहुंचे और जांच की।
इस दौरान फॉरेंसिक टीम (Forensic team) ने खून, मृतका की अंगुलियों और हाथों में चिपके पुरुष के (छोटे) कुछ बालों को जांच के लिए एकत्र किया। मृतका के पास फिलहाल ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। खोजी कुत्ता भी सड़क पर पड़े खून के छीटों से शव मिलने वाले स्थान तक ही गया। चर्चा है कि सुबह घटना स्थल के पास पुलिस को एक टूटा मोबाइल मिला है, हालांकि पुलिस अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं।
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
एसपी ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।
मौत से पहले का संघर्ष बयां कर रहे हथेलियों के जख्म
युवती की हत्या की सूचना पर जो भी मौके पर पहुंचा शव की हालत देख सिहर गया। युवती के दोनों हाथों पर चाकू जैसे हथियार के निशान, मौत से पहले जिंदगी के लिए किए गए संघर्ष की कहानी बयान कर रहे थे। पुलिस घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने के अनुमान लगा रही है। ग्रामीणों ने सूखी नहर में मंगलवार सुबह जब शव देखा तो कपड़े अस्तव्यस्त थे। दोनों हाथ सिर के ऊपर एक-दूसरे में फंसे थे।
पहले तो लोगों ने शक जताया कि युवती के हाथ बांधने के बाद उसकी हत्या की गई और बाद में रस्सी या कपड़ा खोल दिया गया है। हालांकि बाद में पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया कि शव को हाथ-पैर से पकड़ कर उठाया गया और नहर में फेंका गया। अनुमान यह है कि नहर के दूसरी तरफ घना जंगल है। हत्यारों ने शव को वहीं ठिकाने लगाने की योजना बनाई होगी, लेकिन किन्ही कारणों से जंगल तक नहीं ले जा सके।
पेट फटने से आंत का काफी हिस्सा बाहर निकला
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
मृतका की दोनों हथेलियों में कटे के निशान हत्यारे द्वारा किए गए हमले को हाथों रोकने के प्रयास की कहानी बयां कर रहे थे। पेट में छह गहरे घाव एक के बाद एक कई बार वार करने की पुष्टि कर रहे थे। पेट में बाएं तरफ कमर के ऊपर बड़ा जख्म है, पेट फटने से आंत का काफी हिस्सा बाहर निकल आया था। एएसपी अखिलेश सिंह (ASP Akhilesh Singh) ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए उन्नाव के अलावा लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, फतेहपुर व अन्य जिलों की पुलिस को भी फोटो भेजे गए हैं। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। बताया कि शव की पहचान होते ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।