लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अखिलेश यादव ने यूपी के परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा ख़ुलासा किया है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि परिवहन विभाग में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन हैं । इसमें 50% चालक शून्य किलोमीटर चले हैं।
पढ़ें :- 'अखिलेश के बिना सब सूना है...' बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ! सीट बंटवारे पर कांग्रेस को बड़ा संदेश
उन्होंने लिखा कि इस खुलासे के बाद मुख्यमंत्री जी बसों पर बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा, बुलडोज़र चलवाना है तो मंत्री जी की महाभ्रष्ट करतूतों पर चलवाइएगा लेकिन सब जानते हैं चलेगा नहीं क्योंकि इस गोरखधंधे का सबसे बड़ा हिस्सा तो ‘मुख्य-दान पेटी’ में ही आता है। इसीलिए मंत्री जी पर उनकी ‘दया-दृष्टि’ आमदनी के आगमन के अनुपात में बनी रहेगी।
भ्रष्ट-भाजपा समाचार : यूपी के परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा ख़ुलासा 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, 50% चालक शून्य किलोमीटर चले!
समाचार पर जन-विचार : इस खुलासे के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी बसों पर बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा, बुलडोज़र चलवाना है तो मंत्री जी… pic.twitter.com/iL5DrPVvBc
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 7, 2026
पढ़ें :- जानें कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? जिन्हें सपा ने राज्यसभा चुनाव मैदान में उतारा,अंबानी परिवार के हैं बेहद करीबी, लंदन से की है पढ़ाई
अखिलेश यादव ने कहा कि इधर गर्मियों की छुट्टियों में जनता आने-जाने के लिए परेशान है और उधर भाजपाई और उनके संगी-साथी परिवहन विभाग के पहिये खोलकर बेचने में लगे हैं, यही वो कारण है जिसकी वजह से उप्र के विकास की गाड़ी भाजपा के भ्रष्टाचार की मारी धँसी सड़क में धँसकर पूरी तरह ठहर गयी है।
दरअसल यातायात-आवागमन का बाधित होना, अर्थव्यवस्था का बाधित होना होता है। भाजपाई ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था नहीं, ट्रिलियन डॉलर की अपनी व्यवस्था बनाने में लगे हैं। भाजपा को आम जनता से न कोई मतलब था, न है, न कभी रहेगा।
अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा जाए तो बस चल पाए।पर चिंता न करें ,बुरे दिन जाने वाले हैं। उन्होंने लिखा कि बुरे दिन जाने वाले हैं।