पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र के अतिसंवेदनशील खनुआ पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार की दोपहर को अचानक पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना पहुंचे। उन्होंने सरहदी गाँव खनुआ में एसएसबी टीम और स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
एसपी ने पैदल मार्च के दौरान बॉर्डर चौकियों की स्थिति, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सीमा सुरक्षा के इंतज़ामों को बारीकी से परखा। उन्होंने जवानों को सतर्क रहते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी, थाना अध्यक्ष सोनौली और बड़ी संख्या में पुलिस व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।