Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Income Tax Department Jobs 2024: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें जल्द अप्लाई

Income Tax Department Jobs 2024: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें जल्द अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Income Tax Department Jobs 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए शानदार खबर है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक नोटिफिकेशन जारी कर मुंबई रीजन में भर्ती निकाली है. जिसके अनुसार स्पोर्ट्स कोटे के तहत इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट सहित कई पद भरे जाएंगे. ये अभियान कुल 291 पदों पर भर्ती करेगा.

पढ़ें :- महाराष्ट्र के सरकारी आश्रम मे 82 बच्चों का आधा सिर मुंडवाया गया, बच्चों के खेलने की वजह से नाराज हो गए अधीक्षक

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट incometaxmumbai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस चल रही है. उम्मीदवार भर्ती के लिए 19 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा.

 ये है रिक्ति विवरण

जरूरी शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पद के अनुसार 10+2/ ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही स्पोर्ट्स कोटा के तहत निर्धारित योग्यता हासिल की हुई होनी जरूरी है.

उम्र सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए. जबकि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र पद के अनुसार 25/ 27/ 30 साल होनी चाहिए. वहीं, आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 18 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 42 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.

पढ़ें :- Nobel Prize 2026 : दिमागी कोशिकाओं को कंट्रोल करने की तकनीक पर शोध के लिए जर्मनी-अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

Advertisement