Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, 50 से ज्यादा अफसर पुलिस के साथ कर रहे जांच

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, 50 से ज्यादा अफसर पुलिस के साथ कर रहे जांच

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। 50 से ज्यादा इनकम टैक्स के अफसर पुलिस के साथ उनके घर में छानबीन कर रहे हैं। इस दौरान वहां पर किसी के भी आने जाने से रोक लगा दी गयी है। उमाशंकर सिंह का आवास और कार्यालय राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में स्थित है।

पढ़ें :- UP News : अब अपने आप प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं, जानें ताजा अपडेट

उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते ​विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। उनका ऑपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं। इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इस छापेमारी के दौरान 50 से ज्यादा अफसर पुलिस टीम के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं।

वहीं, उमाशंकर सिंह के यहां वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़ी जांच के कारण हुई इस अचानक कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। छापे में 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं और भारी फोर्स तैनात है। हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

बता दें कि, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पीडब्यूडी के बड़े ठेकेदार हैं। बीते दिनों उनकी यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह से जुबानी जंग भी खूब देखने को मिली थी। दरअसल, बलिया में एक ब्रिज के उद्घाटन को लेकर दयाशंकर सिंह और उमाशंकर सिंह के बीच विवाद बढ़ा था, जिसके बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा था। इस मामले को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा था।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : बरेली में टंकी धराशाई होने पर योगी सरकार का चला हंटर, दो इंजीनियर बर्खास्त, एक JE सस्पेंड, कंपनी पर FIR व ब्लैकलिस्ट
Advertisement