IND A vs IND B: दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले मैच में शुबमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया ए और अभिमन्यु ईश्वरन की इंडिया बी आमने-सामने हैं। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया बी के लिए युवा बल्लेबाज मुशीर खान संकट मोचक बनकर उभरे हैं, जिन्होंने 204 गेंदों में शतक जड़कर अपनी टीम के स्कोर को एक ठीक-ठाक स्कोर तक पहुंचने में मदद की।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंडिया बी ने एक समय 94 के स्कोर पर 7 विकेट खो दिया था। लेकिन, मुशीर खान ने एक छोर संभाले रखा और नवदीप सैनी के साथ मिलकर 100 रन की साझेदारी की (खबर लिखे जाने तक) और अपना शतक भी पूरा किया। हालांकि, इंडिया बी के लिए ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर और मुशीर खान के बड़े भाई सरफराज खान जैसे बड़े नामों का प्रदर्शन निराशजनक रहा। पंत 7 और सरफराज 9 रन बनाकर आउट हो गए, सुंदर तो अपना खाता भी नहीं खोल पाये। यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाकर आउट हुए।