Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND Vs AFG T20 Match: टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की हुई वापसी, इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

IND Vs AFG T20 Match: टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की हुई वापसी, इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND Vs AFG T20 Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की शुरूआत होने जा रही है। इस मैच को लेकर भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा को टी20 का कप्तान बनाया गया है। लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 में वापसी हुई है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

वहीं, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर मौका मिला है।

बता दें कि, टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को मोहाली में होगी। 14 जनवरी को दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। उसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 17 तारीख को बेंगलुरु में आयोजित होगा। जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम का यह आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार।

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
Advertisement