Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG Test Live : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 15 साल बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला

IND vs AFG Test Live : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 15 साल बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AFG Test Live : भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच आज से चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। जिसमें मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में मानव सुथार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। वह 2021 के बाद भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले पहले स्पेशलिस्ट स्पिनर बने।

पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया

भारत घरेलू टेस्ट मैच की अपनी प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा में से किसी को भी शामिल नहीं किया है। ऐसा पिछली बार नवंबर 2010 में नागपुर में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ हुआ था। तब से लेकर अब तक, भारत के सभी 69 घरेलू टेस्ट मैचों में इन दोनों में से कोई न कोई एक खिलाड़ी ज़रूर शामिल रहा है। भारत इस टेस्ट में छह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को उतार रहा है। यह तीसरा मौका है जब प्लेइंग XI में इतने बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल हैं। इससे पहले पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में ऐसा हुआ था।

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में प्लेइंग XI

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

पढ़ें :- IND vs AFG Asian Games Live : बारिश के कारण दूसरा क्वार्टर-फ़ाइनल रद्द, भारत को मिला सेमी-फाइनल का टिकट
Advertisement