Hazlewood ruled out of Adelaide Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाना है। इस पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
दरअसल, जोश हेजलवुड को बायीं ओर हल्की चोट के कारण 6 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले गुलाबी गेंद टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। अनकैप्ड तेज गेंदबाज सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है और ऑस्ट्रेलिया के पास पहले से ही 35 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड मौजूद हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस सप्ताह मिशेल मार्श के कवर के रूप में ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को टीम में शामिल किया था।
बता दें कि पर्थ टेस्ट में हेजलवुड, ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज थे। उन्होंने पहली पारी में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए थे, इसके बाद दूसरी पारी में एक विकेट उनके नाम रहा था। हालांकि, दोनों ही पारियों में हेजलवुड ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल रखा था। उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं लग रहा था।