Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS ODI Series Announced: भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, तीन वनडे मैच की सीरीज का ऐलान; चेक करें डिटेल्स

IND vs AUS ODI Series Announced: भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, तीन वनडे मैच की सीरीज का ऐलान; चेक करें डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AUS ODI Series Announced: बीसीसीआई ने गुरुवार (29 मई) को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का ऐलान किया है। जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम सितंबर में भारत का दौरा करेगी। यह सीरीज आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में काफी अहम होगी।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

बीसीसीआई के अनुसार, भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे सीरीज के मैच 14, 17 और 20 सितंबर को खेले जाएंगे। ये सभी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया पुरुष ए टीम और साउथ अफ्रीका पुरुष ए टीम के भारत दौरे के कार्यक्रमों की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न प्रारूपों में कुल 10 मैच खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष ए टीम बहुदिवसीय और सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगी। ये मैच 16 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच लखनऊ और कानपुर में खेले जाने हैं। इसके बाद, साउथ अफ़्रीकी पुरुष ए टीम भी बेंगलुरु में बहु-दिवसीय और सीमित ओवरों के प्रारूपों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगी। दो बहु-दिवसीय मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में होंगे, जबकि तीन एक दिवसीय मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे।

ऑस्ट्रेलिया पुरुष ए टीम का भारत दौरा

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया पुरुष ए: 16-19 सितंबर 2025: अनौपचारिक टेस्ट, लखनऊ

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया पुरुष ए: 23-26 सितंबर 2025, अनौपचारिक टेस्ट, लखनऊ

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया पुरुष ए: 30 सितंबर 2025, वन-डे कानपुर

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया पुरुष ए: 03 अक्टूबर 2025, वन-डे कानपुर

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया पुरुष ए: 05 अक्टूबर 2025, वन-डे कानपुर

साउथ अफ़्रीका पुरुष ए टीम का भारत दौरा

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

भारत ए बनाम साउथ अफ़्रीका ए: 30 अक्टूबर-02 नवंबर 2025, अनौपचारिक टेस्ट, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

भारत ए बनाम साउथ अफ़्रीका ए: 06-09 नवंबर 2025, अनौपचारिक टेस्ट, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

भारत ए बनाम साउथ अफ़्रीका ए: 13 नवंबर 2025, वन-डे, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

भारत ए बनाम साउथ अफ़्रीका ए: 16 नवंबर 2025, वन-डे, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

भारत ए बनाम साउथ अफ़्रीका ए: 19 नवंबर 2025, वन-डे, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
Advertisement