Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS ODI Series: कल से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज; जानें- शेड्यूल लेकर लाइव स्ट्रीम तक पूरी डिटेल्स

IND vs AUS ODI Series: कल से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज; जानें- शेड्यूल लेकर लाइव स्ट्रीम तक पूरी डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AUS ODI Series: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम इस वक्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेलेगी। इस बीच हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम (महिला), 5 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत करने जा रही है।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दरअसल, आईसीसी चैम्पियनशिप के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। घरेलू वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से जीतने के बाद टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। इस सीरीज में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर और ऋचा घोष जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

खराब फॉर्म के कारण शेफाली वर्मा टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा, कलाई की चोट के कारण यास्तिका भाटिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई थीं। भाटिया की जगह उमा छेत्री को टीम में शामिल किया है। दूसरी तरफ, मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी कप्तान एलिसा हेली के बिना खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान ताहलिया मैकग्राथ के हाथों में होगी। एलिसा की गैरमौजूदगी में बेथ मूनी विकेटकीपिंग करेंगी।

भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन, 5 दिसंबर को सुबह 09:50 बजे (भारतीय समय अनुसार)

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दूसरा वनडे: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन, 8 दिसंबर को सुबह 05:15 बजे (भारतीय समय अनुसार)

तीसरा वनडे: WACA ग्राउंड, पर्थ, 11 दिसंबर को सुबह 9:50 बजे (भारतीय समय अनुसार)

भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड

भारत महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर, उमा छेत्री (विकेटकीपर)।

ऑस्ट्रेलिया महिला: ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिन्यूक्स, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एलिस पेरी, मेगन स्कुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, जॉर्जिया वोल।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया 2024 वनडे सीरीज के ऑफिशियल टेलीकास्ट राइट्स हैं और फैंस वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर जा सकते हैं। दूसरी ओर, डिज्नी + हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा।

Advertisement