India vs Australia, 1st Semi-Final: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दी है। इस जीत के साथ ही सेमी-फाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत तय हो गयी है। लेकिन, नॉकआउट मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। इसके अलावा, दुबई में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जिसने काफी हद तक भारतीय फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने अपने तीनों मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले हैं और सभी में उसे जीत हासिल हुई। इससे पहले टीम ने छह में से पांच मैचों में जीत हासिल की थी। एक मैच टाई रहा था। यानी भारत ने दुबई में अब तक खेले नौ में से आठ मैचों में जीत हासिल की है। उसे इस मैदान पर अभी तक कोई भी टीम वनडे में नहीं हरा पायी है। दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसने यहां पर अब तक पांच वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से उसे चार में जीत हासिल हुई है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो दोनों टीमों का चार बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से भारत दो जीत (1998 व 2000) के साथ आगे है, जबकि ऑस्ट्रेलिया (2006) को एक बार ही जीत मिल पायी है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा। हालांकि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के दुबई में रिकॉर्ड से साफ है कि सेमी-फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैच में दोनों पहली बार आमने-सामने होने वाले हैं।