Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS World Cup Final : आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs AUS World Cup Final : आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

India U19 vs Australia U19, World Cup 2024 Final : आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के पहले सेमी-फानल में भारत की टीम मेजबान साउथ अफ्रीका हराया था, जबकि दूसरे सेमी-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। आइये जानते हैं कि भारत में फैंस इस मैच को कब और कहां पर देख पाएंगे।

पढ़ें :- IAS-PCS Transfers: UP में देर रात हुआ बड़ा प्रशा​सनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, वर्ल्ड कप फाइनल कहां खेला जाएगा? 

भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, वर्ल्ड कप फाइनल मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा।

भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, वर्ल्ड कप फाइनल कब शुरू होगा? 

भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, वर्ल्ड कप फाइनल मैच भारतीय समयानुसार, रविवार 11 फरवरी को दोपहर 1.30 से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल: बाइक पर बोरी बांध जा रहे युवक का पुलिस ने पकड़ा, गर्लफ्रेंड की ​हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहा...

भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा? 

भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से टेलीविजन पर किया जाएगा।

भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19, वर्ल्ड कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, हॉटस्टार एप्लिकेशन और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- Kashi Vishwanath Temple CEO : काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी
Advertisement