Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN CT 2025: बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा इन खिलाड़ियों को देंगे मौका; चेक करें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs BAN CT 2025: बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा इन खिलाड़ियों को देंगे मौका; चेक करें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs BAN CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल यानी 19 फरवरी से होने जा रहा है। जिसमें भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करने वाली है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? फैंस की निगाहें इस पर टिकी रहेंगी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी और टीम में पांच स्पिन गेंदबाज को मौके मिलने से कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर का सिरदर्द बढ़ गया है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

दरअसल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत अपने सभी मैच खेलने वाला है। जहां की पिच धीमी रहने वाली है जैसा हाल ही में खेले गए आईएलटी 2025 में देखने को मिला था। ऐसे में बहुत ज्यादा संभावना है कि भारतीय टीम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरे। इनमें अक्षर पटेल और रविंद्र जड़ेजा को मौका मिलना लगभग तय है, जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वहीं, तीसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव या मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मौका मिल सकता है। इसके अलावा, दो प्रमुख तेज गेंदबाजों- मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। साथ तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में हार्दिक पांड्या भी उपलब्ध रहेंगे।

बल्लेबाजी क्रम में नजर डालें तो कप्तान रोहित शर्मा और शुबमन गिल का सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलना तय है। इसके बाद विराट कोहली तीसरे और श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर खेलने वाले हैं। वहीं, केएल राहुल पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं, वह टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद हैं। यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ही साफ हो गया था। ऑल राउंडर के रूप में पांड्या, जड़ेजा और पटेल की जगह तय मानी जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
Advertisement