IND vs BAN 47th Match, Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत की भिड़ंत बांग्लादेश की टीम से होने वाली है। सुपर 8 में ग्रुप-1 का यह मैच भारत और बांग्लादेश की टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा। वहीं, बांग्लादेश के सेमीफाइनल में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीतना बहुत जरूरी है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
दरअसल, सुपर 8 स्टेज में दोनों ग्रुप (ग्रुप-1 व ग्रुप-2) की टीमों को तीन-तीन मैच खेलने हैं, जिनमें से ग्रुप-1 में भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने एक-एक मैच जीत चुकी हैं, जबकि बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने पहले मैच गंवा दिये हैं। ऐसे में तीन में से दो मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए लगभग क्वालिफाई कर जाएगी। जबकि, दो मैच गंवाने वाली टीम का बाहर होना लगभग तय है। ऐसे में रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी। जबकि नजमुल हुसैन शान्तो के नेतृत्व वाली बांग्लादेश टीम को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
IND vs BAN 47वां टी20 वर्ल्ड कप मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश सुपर 8 मैच, भारतीय समयानुसार शनिवार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
IND vs BAN 47वां टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां खेला जाएगा?
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
भारत बनाम बांग्लादेश सुपर 8 मैच, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs BAN 47वां टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश सुपर 8 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
IND vs BAN 47वां टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत बनाम बांग्लादेश सुपर 8 मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
IND vs BAN के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 12 मैच भारत ने जीत हैं, जबकि एक मैच बांग्लादेश के नाम रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का चार बार आमना-सामना हुआ है और सभी मैच भारत के नाम रहे हैं।