IND vs BAN Warm-Up Match Today: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के आगाज से एक दिन पहले यानी आज 1 जून को भारत और बांग्लादेश की टीम न्यूयॉर्क में भिड़ने वाली हैं। जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपना एक मात्र वार्मअप मैच नजमुल हुसैन शांतो की बांग्लादेश टीम के खिलाफ खेलेगी। इस मैच को वर्ल्ड कप की तैयारी को परखने का सबसे अच्छा मौका माना जा रहा है।
पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून को मेजबान अमेरिका और कनाडा की टीम के बीच मुकाबले से होने जा रहा है। इससे पहले 16 टीमों के बीच 27 मई से वॉर्मअप मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों से जुड़े आंकड़ें आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं किए जाते हैं। हालांकि, टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से यह बेहद अहम हैं। ऐसे में भारत अपना एक मात्र वार्मअप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। आइये जानते हैं कि इस मैच को कब और कहां लाइव देख पाएंगे।
भारत बनाम बांग्लादेश वार्मअप मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश वार्मअप मैच, न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश वार्मअप मैच कब शुरु होगा?
पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर
भारत बनाम बांग्लादेश वार्मअप मैच, भारतीय समयानुसार शाम 8:00 बजे मैच शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे टॉस होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश वार्मअप मैच का ब्राडकॉस्ट कहां देख सकते हैं ?
भारत बनाम बांग्लादेश वार्मअप मैच, का लाइव प्रासरण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश वार्मअप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं ?
भारत बनाम बांग्लादेश वार्मअप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।