IND vs BAN Tea Break: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आज 19 सितंबर से आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने फैंस को निराश किया है। वहीं, बांग्लादेश के युवा गेंदबाज हसन महमूद ने शानदार प्रदर्शन किया है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
दरअसल, चेन्नई टेस्ट के पहले दिन के खेल में टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 176/6 (48 ओवर) रहा है। इस पारी में यशवी जायसवाल की 56 रन की पारी का अहम योगदान रहा है। हालांकि, टीम के बाकी बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा 6, शुबमन गिल 0, विराट कोहली 6, ऋषभ पंत 39 और केएल राहुल 16 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं।
बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटका कर भारत के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट झटके हैं। टी ब्रेक तक रवीन्द्र जड़ेजा 7 और रविचंद्रन अश्विन 21 रन बनाकर नाबाद हैं।