Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 1st ODI: ओपनर से लेकर गेंदबाज तक किसे पहले वनडे में मिलेगा मौका? जानें- भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 1st ODI: ओपनर से लेकर गेंदबाज तक किसे पहले वनडे में मिलेगा मौका? जानें- भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 1st ODI Probable playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज गुरुवार (6 जनवरी) से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। जिसके लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम प्रैक्टिस में जुट गयी। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों के मद्देनजर काफी अहम मानी जा रही है। आइये, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ही पारी की शुरुआत करेंगे, यह तय है। लेकिन, रोहित का जोड़ीदार शुबमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से कौन होगा? इसको लेकर फैंस के मन में सवाल जरूर होगा। जिसका जवाब है कि रोहित शर्मा और शुबमन गिल ही संभालेंगे, क्योंकि जायसवाल को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करने का मौका मिलने की उम्मीदें कम है।

कौन होगा विकेटकीपर बल्लेबाज?

पहले वनडे में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का तीसरे नंबर पर खेलना तय है। उनके बाद चौथे नंबर श्रेयस अय्यर की दावेदारी काफी मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेगा? इसको लेकर सस्पेंस है। बता दें कि भारतीय स्क्वाड में ऋषभ पंत और केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाजों के रूप में शामिल किया गया है। लेकिन, बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के कारण ऋषभ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

तीन ऑल राउंडर्स के साथ उतर सकती है टीम

नागपुर में भारतीय टीम बल्लेबाजी में गहराई और गेंदबाजी के अन्य विकल्पों को ध्यान में रखकर तीन ऑल राउंडर्स के साथ उतर सकती है। जिसमें हार्दिक पांड्या और रविंद्र जड़ेजा को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा, तीसरे ऑल राउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा सकता है। ये तीनों खिलाड़ी मुश्किल परिस्थितियों में पारी संभालने की क्षमता रखते हैं।

एक प्रमुख स्पिनर और दो तेज गेंदबाज

पहले वनडे में टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। ऐसे में तेज गेंदबाजी का दारोमदार मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह के कंधे पर रहने वाला है। इसके अलावा, प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड के लिए वनडे सीरीज के लिए भारत का फुल स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा।

Advertisement