IND vs ENG 1st ODI Nagpur Pitch Report and Stats: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज कल यानी 6 फरवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम में एक बड़ा बदलाव जो रूट के रूप में होगा। आइये, जान लेते है कि गुरुवार को भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैच में नागपुर में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है और इस मैदान पर वनडे के आंकड़े क्या रहे हैं।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
नागपुर में अब तक खेले गए 9 वनडे मैच
नागपुर का विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम अब तक 9 वनडे मैचों की मेजबानी कर चुका है। जिनमें से छह बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि केवल तीन बार ही स्कोर डिफेंड हो पाये हैं। इसका मतलब है कि टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इस स्टेडियम में भारतीय टीम के रिकॉर्ड की बात करें तो मेजबान ने यहां पर अब तक खेले छह मैचों में से चार में जीत हासिल की है। इस दौरान टीम ने दो बार स्कोर डिफेंड करते हुए, जबकि दो बार रन चेज करते हुए जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने नागपुर में एक ही वनडे मैच खेला है, उसने वनडे वर्ल्ड कप 2011 के दौरान नीदरलैंड्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, भारत ने नागपुर में अपने पिछले तीनों मैच जीत हासिल की है। ऐसे में भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आता है।
कैसी है नागपुर की पिच
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए उपयुक्त माना जाती है। धीमी पिच होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना इतना आसान नहीं रहता है। हालांकि, लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में इस मैदान पर दरारों वाले विकेट पर उच्च स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। जो टीम मिडिल ओवरों में अच्छे रन बनाती है, उसे इसका फायदा मिलेगा। टॉस जीतने वाली टीम इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी।
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वनडे के आंकड़े
कुल मैच: 9
पहले बैटिंग करते हुए जीत: 3 मैच (33.3%)
रनचेज करते हुए जीत: 6 मैच (66.67%)
हाईएस्ट टीम स्कोर: 354/7 (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)
पढ़ें :- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से पहले छीना राज्य मंत्री का दर्जा, अब सरकारी आवास खाली करने का जारी हुआ फरमान
लोएस्ट रनचेज: 351/4 (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)
एवरेज रन पर विकेट: 37.18
एवरेज स्कोर बैटिंग फर्स्ट: 288