Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG Toss: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाजी; जायसवाल और हर्षित का डेब्यू, विराट कोहली बाहर

IND vs ENG Toss: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाजी; जायसवाल और हर्षित का डेब्यू, विराट कोहली बाहर

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 1st ODI Toss Live Update: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज आज यानी 6 फरवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है और इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। शुरुआत में गेंद के साथ आक्रामक होने की जरूरत है और फिर बाद में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। कुछ समय के लिए आराम मिलना अच्छा है, यह एक नई शुरुआत है और यह अच्छा प्रदर्शन करने का एक शानदार मौका है। कुछ समय के लिए खेल पाना बहुत महत्वपूर्ण है, जो भी अवसर हमारे पास है उसका अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करें। जायसवाल और हर्षित अपना डेब्यू कर रहे हैं, दुर्भाग्य से विराट नहीं खेल रहे हैं, उन्हें कल रात घुटने में समस्या थी।’

बता दें कि विराट कोहली ने अपने दाहिने घुटने पर पट्टी बांध रखी थी और टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल होते समय सावधानी से चलते हुए दिखाई दिये। यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा आज भारत के लिए अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे। दोनों को डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा, केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया है। आइये भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं-

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

Advertisement