Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 1st T20I Playing XI: ईडेन गार्डन में मोहम्मद शमी को मौका मिलना तय; जानें- कप्तान सूर्या किन प्लेयर्स को देंगे मौका

IND vs ENG 1st T20I Playing XI: ईडेन गार्डन में मोहम्मद शमी को मौका मिलना तय; जानें- कप्तान सूर्या किन प्लेयर्स को देंगे मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 1st T20 Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज कल यानी 22 जनवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें कोलकाता पहुंच चुकी हैं। इस मैच से भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो सकती है। ऐसे में पहले टेस्ट में कप्तान सूर्य कुमार यादव किन प्लेयर्स को मौका दे सकते हैं, उन पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

1- ओपनिंग जोड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में संजू सैमसन को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। पिछले पांच मैचों में वह पारी की शुरुआत करते हुए 3 शतक जड़ चुके हैं। संजू के साथ अभिषेक शर्मा एक बार फिर ओपनिंग करते नजर आएंगे।

2- मिडिल ऑर्डर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में तिलक वर्मा तीसरे नंबर और कप्तान सूर्य कुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में तीसरे नंबर बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक जड़े थे। टीम के एक और बल्लेबाज के रूप में रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

3- तीन ऑल राउंडर्स 

कप्तान सूर्या पहले टी20आई में तीन ऑल राउंडर्स के साथ उतर सकते हैं। जिसमें उपकप्तान अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या के अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

4- दो तेज गेंदबाज और एक स्पिनर

ईडेन गार्डन में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलना तय है। उन्होंने आईपीएल में केकेआर के लिए इस मैदान पर ढेरों विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा, तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह के साथ अनुभवी मोहम्मद शमी नजर आएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी/वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement