IND vs ENG 2nd ODI Toss: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 9 फरवरी को कटक में खेला जाना है। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। आइये, मैच शुरू होने से पहले प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं।
पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती डेब्यू कर रहे हैं। उनको रविंद्र जडेजा से कैप मिली है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। कोहली घुटने में सूजन के कारण पहला मैच नहीं खेल पाये थे। यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ा है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने अपने खेमे में तीन बदलाव किए गए हैं। इस मैच में मार्क वुड, गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गयी है।
दूसरे वनडे में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद।
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।