IND vs ENG 2nd Test: बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमट गयी। जिसके चलते भारत को 180 रनों की बढ़त हासिल हुई और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। यानी भारत अब 244 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है। ऐसे में शुभमन गिल की टीम के पास चौथे दिन मैच अपने पक्ष में करने का सुनहरा मौका है।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
दरअसल, भारत के पास चौथे दिन 9 विकेट हाथ में होंगे और उसके कई बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में टीम इंग्लैंड को 500+ का लक्ष्य दे सकती है। जिसके लिए उसे 306 रन और जोड़ने होंगे। अगर भारत यह करने में सफल रहता है तो मैच या तो ड्रॉ की तरफ जाएगा, या फिर भारत इसे जीत सकता है। एजबेस्टन में अब तक के सबसे बड़े रन चेज़ की बात करें तो 378/3 रन है, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 2022 में किया था। हालांकि, भारत की जीत दूसरी पारी में बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों पर निर्भर करेगी। अगर वे बेहतर प्रदर्शन नहीं करते तो नतीजे लीड्स टेस्ट की तरह हो सकते हैं।
एजबेस्टन में टेस्ट मैचों में सबसे सफल रन चेज
1. 378/3 इंग्लैंड बनाम भारत, 2022
2. 283/5 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2008
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
3. 282/5 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 2023
4. 211/3 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 1999
5. 157/3 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 1991