IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20आई सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 से बढ़त बना चुकी भारतीय टीम इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त बनाने सोचेगी। जबकि, इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मैच होने वाला है। हालांकि, राजकोट में अब तक खेले गए टी20आई के 80 फीसदी नतीजे भारत के पक्ष में रहे हैं। यानी भारत का पलड़ा भरी नजर आ रहा है।
पढ़ें :- नितिन गडकरी का बड़ा दावा, कहा- ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान, अब खत्म हो गया शोर
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20आई मैचों की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर 2013 से 2023 के बीच कुल पांच टी20आई मैच खेला जा चुके हैं। जिनमें से 4 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। राजकोट में आखिरी टी20आई मैच जनवरी 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मैच में सूर्य कुमार यादव ने 51 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी और भारत ने मैच को 91 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था।
निरंजन शाह स्टेडियम में टी20आई के रिकॉर्ड्स
सर्वोच्च स्कोर: 228/5 (भारत ने श्रीलंका के खिलाफ)
सबसे कम स्कोर: 87/10 (साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ)
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के 10 कैंडिडेट पंजा सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव, पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. संघमित्रा जल्द थामेंगी कांग्रेस का हाथ
सबसे बड़ा रनचेज : 202 (भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
सबसे छोटा रन डिफेंड: 169 (भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ)
पहली पारी का औसत स्कोर- 189 रन