Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 4th T20I: आज इंडिया विमेंस के पास इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचने का मौका; जानिए चौथा टी20आई कब और कहां देख पाएंगे लाइव

IND vs ENG 4th T20I: आज इंडिया विमेंस के पास इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचने का मौका; जानिए चौथा टी20आई कब और कहां देख पाएंगे लाइव

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच पांच टी20आई मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज (9 जुलाई) को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस सीरीज में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। अगर बुधवार को टीम जीतती है तो एक नया इतिहास रचा जाएगा।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

दरअसल, इंडिया विमेंस ने इंग्लैंड में अब तक कोई टी20आई सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में चौथा टी20आई जीतकर टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। पिछले मैच में साधी हुई शुरुआत के बावजूद टीम सिर्फ 5 रन से इतिहास रचने से चूक गयी थी। अब टीम को पिछली बार की गलतियों से सबक लेते हुए चौथा मैच जीतने के लिए पूरा दमखम लगाना होगा। आइये जानते हैं कि इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस चौथा टी20आई कब और कहां देख सकेंगे।

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस चौथा टी20आई मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच पांच टी20 मैचों में से चौथा मैच बुधवार, 9 जुलाई को खेला जाएगा।

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथा टी20 मैच कहाँ खेला जाएगा?

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथा टी20 मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथे टी20 मैच के लिए टॉस कब होगा?

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथे टी20 मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगा।

9 जुलाई को इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस मैच कब शुरू होगा?

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथा टी20 मैच 9 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथे टी20 मैच का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथे टी20 मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंग्लैंड विमेंस और इंडिया विमेंस के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement