IND vs ENG 5th T20I, Wankhede Pitch Report and Stats: पुणे में खेले गए चौथे टी20आई मैच में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन से हराकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है। अब सीरीज का आखिरी मैच कल यानि 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20आई से पहले वानखेड़े की पिच रिपोर्ट और यहां खेले गए टी20आई मैचों के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
पढ़ें :- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से पहले छीना राज्य मंत्री का दर्जा, अब सरकारी आवास खाली करने का जारी हुआ फरमान
कैसी है वानखेड़े की पिच?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20आई में रनों का अंबार लगने वाला है, क्योंकि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती रही है। यहां की लाल मिट्टी वाली पिच पर काफी बाउन्स देखने को मिलता है, जिससे बॉल बैट पर अच्छे से आती है। हालांकि, तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। लेकिन, इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती है। इस मैदान पर अब तक खेले गए 8 टी20आई मैचों में से 5 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। वानखेड़े में स्कोर डिफेंड करना काफी मुश्किल माना जाता है। ऐसे टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।
वानखेड़े में भारतीय टीम के आंकड़ें
भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में अब तक पांच टी20आई मैच खेले हैं। जिनमें से तीन मैचों में टीम को जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम ने इस स्टेडियम में खेले तीन में से दो टी20आई मैचों में जीत हासिल की है। भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टी20आई मैच 2012 में खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, भारत ने वानखेड़े में अपने पिछले तीन मैच जीते हैं।
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
वानखेड़े स्टेडियम में टी20आई आंकड़ें
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 3 जीत
पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच: 5 जीत
पहली पारी का औसत स्कोर: 172 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 161 रन
पढ़ें :- UP MLC Voter List Controversy : EC की सफाई, कहा-शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, बयान से मचा बवाल
हाईएस्ट टोटल: 240/3 (भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ)
लोवेस्ट टोटल: 135/7 (श्रीलंका ने भारत के खिलाफ)
सबसे बड़ा सफल रन चेज़: 230/8 (इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ)
सबसे कम स्कोर का बचाव: 162/5 (भारत ने श्रीलंका के खिलाफ)