India vs England, 5th Test : भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवां टेस्ट मैच (India vs England, 5th Test) आज यानी 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहे हैं। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं, इंग्लैंड को पहली पारी में अच्छी शुरुआत मिली है।
पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया
धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को तोड़ते हुए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बेन डकेट को 27 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद 100 के स्कोर पर इंग्लैंड की दूसरा झटका लगा। कुलदीप ने ओली पोप को 11 के स्कोर पर वापस भेजा। पहले दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 25.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे। जैक क्राउली 61 रन बनाकर नाबाद रहे।