Rishabh Pant 7th Test Century: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। 27 वर्षीय पंत ने 146 गेंदों में अपने शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा दिया है। पंत भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
पढ़ें :- Operation Sindoor के एक साल पूरे होने पर बोले PM मोदी- हम आतंकवाद को हराने और उसे बढ़ावा देने वाले सिस्टम को खत्म करने के अपने इरादे पर कायम
ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन 65 रन से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान वह अपनी पारी की 146वीं गेंद पर छक्का लगाकर 105 रन के स्कोर पर पहुंचे। इससे पहले सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट पंत ने छठा शतक जड़कर एमएस धोनी की बराबरी की थी। अब वह सातवां शतक लगाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
बता दें कि ऋषभ पंत ने 76वीं टेस्ट पारी में अपना सातवाँ टेस्ट शतक जड़ा है, जबकि धोनी ने अपने पूरे टेस्ट करियर में 144 पारी खेलकर छह टेस्ट शतक लगाए थे। पंत और धोनी के बाद रिद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने 54 पारी में तीन शतक जड़ा है।
नामित विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारत)
7 शतक- ऋषभ पंत
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोककर की गई अंधाधुन फायरिंग
6 शतक- एमएस धोनी
3 शतक- रिद्धिमान साहा