Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG: भारत के खिलाफ तीसरे T20I के लिए इंग्लैंड ने घोषित अपनी प्लेइंग इलेवन; इन प्लेयर्स को टीम में मिली जगह

IND vs ENG: भारत के खिलाफ तीसरे T20I के लिए इंग्लैंड ने घोषित अपनी प्लेइंग इलेवन; इन प्लेयर्स को टीम में मिली जगह

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20आई सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मैच होने वाला है। इस मैच के एक दिन पहले मेहमान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

पढ़ें :- Viral-सलमान खान की बुलेटप्रूफ गाड़ी में विराजे भगवान गणेश, भाईजान की गणपति बप्पा पर है अटूट आस्था, फैंस दंग

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20आई मैचों की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दरअसल, चेन्नई में खेले गए दूसरे मैच में भारत और इंग्लैंड के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन भारत ने तिलक वर्मा की नाबाद 72 रनों की पारी के बदौलत 2 विकेट से जीत हासिल की थी। जबकि पहले मैच में भारत को 7 विकेट से एकतरफा जीत मिली थी।

भारत के खिलाफ तीसरे टी20आई के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

पढ़ें :- नितिन गडकरी का बड़ा दावा, कहा- ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान, अब खत्म हो गया शोर

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement