धर्मशाला। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 की बुधवार को घोषणा कर दी है। इंग्लिश टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Fast Bowler Ollie Robinson) की जगह तूफानी गेंदबाज मार्क वुड (Storm Bowler Mark Wood) की वापसी हुई है। उन्हें चौथे टेस्ट में आराम दिया गया था और उनकी जगह रॉबिन्सन खेले थे। भारत पहले ही यह सीरीज चुका है। सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी टेस्ट जीतकर टीम इंडिया (Team India) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र (World Test Championship 2023-25 cycle) में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। भारतीय टीम (Team India) फिलहाल WTC में शीर्ष पर है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
We make one change for the final match of the series
— England Cricket (@englandcricket) March 6, 2024
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा इंग्लैंड
इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हैं। रांची टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेने वाले शोएब बशीर जगह बचाने में कामयाब रहे। वहीं, टॉम हार्टले स्पिन में उनका साथ देंगे। वहीं, वुड के अलावा एंडरसन तेज गेंदबाजी करते नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि बेन स्टोक्स इस टेस्ट में गेंदबाजी करते हैं या नहीं। उन्होंने धीरे-धीरे बॉलिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। धर्मशाला की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद करती है। ऐसे में स्टोक्स भी अपने हाथ खोल सकते हैं। वहीं, रूट अतिरिक्त गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। रेहान अहमद लंदन लौट चुके हैं और सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
41 साल के जेम्स एंडरसन लगातार चौथा टेस्ट खेलते दिखेंगे। अभी तक इंग्लैंड ने तीन तेज गेंदबाजों को आजमाया है और उनमें एंडरसन ही सबसे सफल रहे हैं। उनके नाम आठ विकेट हैं, जबिक वुड चार विकेट ही ले पाए हैं। हार्टले अब तक इस सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनके नाम 20 विकेट हैं। वहीं, बशीर ने 12 विकेट लिए हैं। हार्टले के बाद बुमराह, जडेजा और अश्विन का नंबर आता है। तीनों ने 17-17 विकेट लिए हैं।
बेयरस्टो पर टीम मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे जॉनी बेयरस्टो पर टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। जैक क्राउली, बेन डकेट पर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, ओली पोप, रूट, स्टोक्स और बेयरस्टो पर मध्यक्रम का दारोमदार होगा। बेन फोक्स ही विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
टॉस के समय भारतीय टीम प्लेइंग-11 करेगी घोषित
भारतीय टीम (Team India) गुरुवार को टॉस के समय ही प्लेइंग-11 घोषित करेगी। जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम इंडिया मजबूत हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सिराज और आकाश दीप में से दूसरा पेसर कौन होता है। वहीं, रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है।