Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG ODI Series: टी20आई सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद वनडे की बारी; जानें- कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND vs ENG ODI Series: टी20आई सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद वनडे की बारी; जानें- कब और कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG ODI Series: इंग्लैंड विमेंस को उसी के घर पर पहली बार टी20आई सीरीज में हराने के बाद इंडिया विमेंस अब वनडे की चुनौती के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीनों वनडे मैचों की सीरीज का आगाज कल यानी 16 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। आइये जानते हैं कि इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस, वनडे सीरीज के कब और कहां खेले जाएंगे और मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस, वनडे सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे? 

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस, पहला वनडे: यह मैच बुधवार 16 जुलाई को द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, मैच शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस, दूसरा वनडे: यह मैच शनिवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस, तीसरा वनडे: यह मैच मंगलवार 22 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार, मैच शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस, वनडे सीरीज के मैच भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव?

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस, वनडे सीरीज के तीनों मैचों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement