Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG ODI Series Date-Time Streaming: टी20आई के बाद अब 50-50 की बारी; जानें- कब व कहां खेले जाएंगे भारत vs इंग्लैंड वनडे सीरीज के मैच

IND vs ENG ODI Series Date-Time Streaming: टी20आई के बाद अब 50-50 की बारी; जानें- कब व कहां खेले जाएंगे भारत vs इंग्लैंड वनडे सीरीज के मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG ODI Series Date-Time and Live Streaming: टी20आई सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से धूल चटाने के बाद भारतीय टीम अब तीन वनडे मैचों की सीरीज की तैयारियों में जुट गयी है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 6 फरवरी 2025 से खेली जाएगी। इस सीरीज में जहां भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे, जबकि इंग्लैंड टीम की कमान जोस बटलर के हाथों में होगी। वहीं, दोनों टीमों के स्क्वाड में कई दिग्गजों की वापसी होगी। आइए, जानते हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के मैच कब व कहां खेले जाएंगे, और मैचों को लाइव कहां देख पाएंगे।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर

भारत vs इंग्लैंड, वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत vs इंग्लैंड, पहला वनडे: गुरूवार 06 फरवरी 2025, दोपहर 1.30 बजे IST- विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (नागपुर)

भारत vs इंग्लैंड, दूसरा वनडे: रविवार 09 फरवरी 2025, दोपहर 1.30 बजे IST- बाराबती स्टेडियम (कटक)

भारत vs इंग्लैंड, तीसरा वनडे: बुधवार 12 फरवरी 2025, दोपहर 1.30 बजे IST- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)

पढ़ें :- चक दे इंडिया : भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता स्वर्ण, ओलंपिक का टिकट किया पक्का

भारत vs इंग्लैंड, वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग

भारत और इंग्लैंड, वनडे सीरीज के मैचों को स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hostar) एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा।

इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोस बटलर, जेमी स्मिथ, फिलिप साल्ट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, मार्क वुड।

पढ़ें :- Asian Games Closing Ceremony : नीरू ढांडा होंगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक, इस बार जीते हैं दो गोल्ड और एक सिल्वर
Advertisement