Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG Pitch Report: कटक में बल्लेबाज या गेंदबाज होंगे हावी, कितना अहम रहेगा टॉस? जानें- बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND vs ENG Pitch Report: कटक में बल्लेबाज या गेंदबाज होंगे हावी, कितना अहम रहेगा टॉस? जानें- बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल यानी 9 फरवरी को कटक में खेला जाना है। इस मैच में एकतरफ जहां भारतीय टीम की कोशिश सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़ता बनाने की होगी, वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज को बचाने के लिए खेलेगी। हालांकि, इस मैच में टॉस और पिच की अहम भूमिका रहने वाली है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

दरअसल, भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। लगभग 5 साल बाद इस मैदान पर कोई वनडे मैच खेला जाना है। आखिरी बार दिसंबर 2019 में भारत और वेस्टइंडीज की टीम इस स्टेडियम में भिड़ीं थी। इस मैच में भारत ने 315 रनों के स्कोर को चेज़ करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की थी। इससे पहले साल 2017 में भारत ने इस मैदान में इंग्लैंड को 15 रन से हराया था, लेकिन इस मैच में भारत 381 रनों के विशाल लक्ष्य को डिफेंड कर रहा था। ये आंकड़े बताते हैं कि कटक में रनों की बरसात होने वाली है।

कटक की पिच का मूड

कटक के बाराबाती स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका मिलता है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट चटकाए हैं, लेकिन वह रन रोकने में ज्यादा सफल नहीं रहे हैं। हालांकि, बीच के ओवर्स में स्पिन गेंदबाज बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं और उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा। इस मैदान पर अब तक खेले गए वनडे मैचों में एवरेज स्कोर पहली पारी में 229 रन का रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 206 रन का रह जाता है। हालांकि, बीते एक दशक में इस मैदान पर कई बाद 300+ का स्कोर बना जा चुका है। यहां पर रनचेज करते हुए ज्यादा बार मैच जीते गए हैं, ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं।

बाराबाती स्टेडियम के आंकड़े

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

कुल मैच- 19

पहले पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीत- 8 मैच

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीत- 11 मैच

सबसे बड़ा कुल स्कोर- 381/6 (भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया)

सबसे कम कुल स्कोर- 148/9 (पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया)

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

सबसे बड़ा रनचेज़- 316 (भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया)

सबसे छोटा स्कोर डिफेंड- 190 (भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया)

Advertisement