IND vs ENG 5th T20I Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बाछ पांच टी20आई मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज यानी 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के नतीजे के नजरिए से यह मैच उतना अहम नहीं होने वाला है, क्योंकि भारत पहले ही 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर सकता है। हालांकि, दोनों टीमें सीरीज में हार-जीत के अंतर में बदलाव करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्य कुमार बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेंगे।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, वानखेड़े सीडियम की लाल मिट्टी वाली पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती रही है। इस मैदान पर खूब चौके-छक्के लगते हैं और लक्ष्य का पीछा करना काफी आसान रहा है। दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों को पिच से काफी उछाल मिलने की उम्मीद है, जबकि स्पिन गेंदबाज कम प्रभावी नजर आ सकते हैं। कुल मिलाकर रन बनाने के लिए एक शांत ट्रैक की उम्मीद है। ऐसे में भारतीय टीम दो प्रमुख तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर्स के साथ खेल सकती हैं। दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम में ज्यादा से ज्यादा एक बदलाव की संभावना है।
पांचवें टी20आई के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या/शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, साकिब महमूद।