IND vs ENG Playing XI: इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (20 जून) से शुरू होगा। यह मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट के लिए मेजबान ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जबकि भारत ने हमेशा की तरह अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, पिच रिपोर्ट के सामने आने के बाद मेहमान टीम की अंतिम 11 क्या होगी। इसको लेकर तस्वीरें काफी हद तक साफ हो चुकी है।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
हेडिंग्ले स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के बीच मैच, जिस पिच खेला जाना है, उस पर शुरुआत में तेज गेंदबाज हावी नजर आ सकते हैं, लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती जाएगी। लीड्स के ग्राउंड्स हेड (क्यूरेटर) रिचर्ड रॉबसिनन ने क्यूरेटर के मुताबिक़, विकेट पहले दिन शुरुआती सीम और उछाल देगा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्ले और गेंद के बीच संतुलन कम होता जाएगा। 27-28 डिग्री की गर्मी में पिच फ़्लैट हो सकती है। पहली पारी में 300 का स्कोर अच्छा होगा। घास मैच से पहले ट्रिम होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत की प्लेइंग इलेवन पर लीड्स में सटीक परिस्थितियों का आकलन के बाद फैसला लिया जाएगा। टीम शार्दुल ठाकुर या नीतीश कुमार रेड्डी में से किसी एक को लेकर फैसला नहीं ले पायी है। इसके अलावा, टीम स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर या रवींद्र जडेजा के रूप में स्पिन के साथ उतरेंगे या दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे, यह सब अगले दो दिनों में पिच के उनके आकलन पर निर्भर करेगा।
हेडिंग्ले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
1- यशस्वी जयसवाल
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
2- केएल राहुल
3- अभिमन्यु ईश्वरन/साईं सुदर्शन
4-शुबमन गिल
5- ऋषभ पंत
6- करुण नायर
पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?
7- रविंद्र जाडेजा
8- शार्दुल ठाकुर/कुलदीप यादव
9- प्रसिद्ध कृष्ण
10- जसप्रीत बुमराह
11- मोहम्मद सिराज
हेडिंग्ले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
1- ज़ैक क्रॉली
2- बेन डकेट
3- ओली पोप
4- जो रूट
5- हैरी ब्रूक
6- बेन स्टोक्स (कप्तान)
7- जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
8- क्रिस वोक्स
9- ब्राइडन कार्स
10- जोश टंग
11- शोएब बशीर