Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, टीम इंडिया ने पहले दिन कप्तान शुभमन गिल की शतक के बदौलत 310 रन बनाए थे। वहीं, अब, जडेजा और गिल के बीच छठे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। इसके साथ ही जड़ेजा का अर्धशतक भी पूरा हो गया है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
गिल के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
शुभम गिल के शतक जड़ने के बाद उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। भारतीय कप्तान ने 199 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां सैकड़ा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी शतक लगाया था। उससे पहले 2024 में जब इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तब गिल ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 110 रनों की पारी खेली थी। इस तरह गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बन गए। बतौर कप्तान भी गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। उनसे पहले यह कारनामा विजय हजारे और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया था। दोनों ने क्रमश: दिल्ली और ब्रेबोर्न (1951-52) व लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड (1990) में यह कारनामा किया था।