Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG T20I Head to Head: ईडन गार्डन में भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया सिर्फ एक टी20आई मैच; जानिए किसने मारी थी बाजी

IND vs ENG T20I Head to Head: ईडन गार्डन में भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया सिर्फ एक टी20आई मैच; जानिए किसने मारी थी बाजी

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG T20I Head to Head: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज कल यानी 22 जनवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें कोलकाता पहुंच चुकी हैं। ऐसे में मैच से पहले दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी20आई मैचों के कुछ आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- आराधना मिश्रा 'मोना' यूपी कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष नियुक्त, सांसद इमरान मसूद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कितने टी20आई मैच खेले गए?

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 24 टी20आई मैच खेले जा चुके हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए टी20आई मैचों में किसका पलड़ा भारी रहा है?

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 24 मैचों में से 13 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड की टीम 11 मैच जीत पायी है।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा

भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन में अब तक कितने टी20आई मैच खेले हैं?

भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन में अब तक 7 टी20आई मैच खेले हैं।

भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन में अब तक कितने टी20आई मैच जीते हैं?

भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन में अब तक 6 टी20आई मैच जीते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में अब तक कितने टी20आई मैच खेले हैं?

पढ़ें :- चक दे इंडिया : भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता स्वर्ण, ओलंपिक का टिकट किया पक्का

भारत और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में सिर्फ एक टी20आई मैच खेला गया है, यह मैच अक्टूबर 2011 में खेला गया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मैच में किसका पलड़ा भारी रहा है?

इंग्लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत के खिलाफ खेले एक मात्र टी20आई मैच में जीत हासिल की थी। इस स्टेडियम में इंग्लैंड ने सिर्फ एक ही टी20आई मैच खेला है।

Advertisement