Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG T20I-ODI Series Announced: चौथे टेस्ट के बीच भारत बनाम इंग्लैंड टी20 और वनडे सीरीज का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

IND vs ENG T20I-ODI Series Announced: चौथे टेस्ट के बीच भारत बनाम इंग्लैंड टी20 और वनडे सीरीज का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG T20I ODI Series Announced: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस बीच दोनों टीमों के बीच अपकमिंग टी20आई और वनडे सीरीज की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। ये दोनों सीरीज अगले साल 2026 में खेली जाएंगी, जिसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। बीसीसीआई ने दोनों सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम अगले साल 2026 में पांच टी20आई और तीन वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई 2026 को पहले टी20आई से होगी, जबकि दौरे का अंत 19 जुलाई को तीसरे वनडे से होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20आई मुक़ाबले 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई 2026 को क्रमशः डरहम, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के मैच 14, 16 और 19 जुलाई 2026 को क्रमशः बर्मिंघम, कार्डिफ़ और लंदन में खेले जाएंगे।

भारत पुरुष टीम का इंग्लैंड दौरा 2026

टी-20I

पहला टी-20I: 01 जुलाई, रात 11:00 बजे IST, बैंक्स होम्स रिवरसाइड, डरहम

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

दूसरा टी-20I: 04 जुलाई, शाम 7:00 बजे IST, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

तीसरा टी-20I: 07 जुलाई, रात 11:00 बजे IST, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

चौथा टी-20I: 09 जुलाई, रात 11:00 बजे IST, सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल

पांचवां टी-20I: 11 जुलाई, रात 11:00 बजे IST, यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन

वनडे मैच

पहला वनडे: 14 जुलाई, शाम 5:30 बजे IST, एजबेस्टन, बर्मिंघम

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

दूसरा वनडे: 16 जुलाई, शाम 5:30 बजे IST, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़

तीसरा वनडे 19 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे IST, लॉर्ड्स, लंदन

Advertisement