IND vs ENG Test Series : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है। इस मैच से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है, टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज जैक लीच (Jack Leach) पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले लीच चोट के चलते दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाये थे। उनको हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी।
पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board) ने रविवार को बयान जारी कर कहा, ‘ इंग्लैंड और समरसेट के स्पिनर जैक लीच बाएं घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड पुरुष टीम के शेष भारत टेस्ट दौरे से बाहर हो गए हैं। लीच को हैदराबाद में इंग्लैंड की पहली टेस्ट जीत के दौरान चोट लगी थी और परिणामस्वरूप वे विजाग में दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। वह अगले 24 घंटों में अबू धाबी से घर के लिए उड़ान भरेंगे, जहां इंग्लैंड की टीम गुरुवार से शुरू होने वाले राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले रुकी हुई है।’
We’re all with you, Leachy
Nobody braver than youJack Leach has been ruled out of the remainder of our Test series with India.#INDvENG | #EnglandCricket
— England Cricket (@englandcricket) February 11, 2024
पढ़ें :- एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगे कहा, ‘लीच अपने पुनर्वास के संबंध में इंग्लैंड और समरसेट मेडिकल टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे। इंग्लैंड किसी रिप्लेसमेंट को नहीं बुलाएगा।’