IND vs ENG Test Series Schedule: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारत की मेंस क्रिकेट टीम अगले साल इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। जहां पर टीम इंडिया घरेलू टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून 2025 से होगी।
पढ़ें :- अब किसे चुनेंगी काव्या मारन? IPL 2027 से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस बाहर, इस धुरंधर पर होगी SRH की नजर
बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 से 24 जून 2025 तक लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई तक बर्मिंघम में आयोजित होगा। तीसरा मैच 10 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। चौथा मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक मेनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का आखिरी व पांच मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा।
Announced!
A look at #TeamIndia's fixtures for the 5⃣-match Test series against England in 2025
#ENGvIND pic.twitter.com/wS9ZCVbKAt — BCCI (@BCCI) August 22, 2024
पढ़ें :- IPL 2027 Retention : महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास, CSK के ताजा वीडियो से छिड़ी बहस
इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा ही संभालेंगे, क्योंकि बीसीसीआई ने उनकी फोटो के साथ ही शेड्यूल जारी किया है। इससे साफ ही रोहित ही इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कप्तान होंगे। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का चक्र जून 2025 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद खेली जाएगी।