IND vs ESP Bronze Medal Match: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में इंडियन हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, लेकिन जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में दमदार प्रदर्शन के बावजूद टीम 3-2 से पीछे रह गयी। हालांकि, टीम इंडिया के पास आज आज यानी गुरुवार, 8 अगस्त को ब्रांज मेडल अपने नाम करने का मौका है। आइये जानते हैं कि इंडिया बनाम स्पेन, ब्रांज मेडल मैच कब और कहां खेला जाएगा? और इस मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे?
पढ़ें :- आजम खान को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत मिली
इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच कब खेला जाएगा?
पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच आज यानी गुरुवार, 8 अगस्त को खेला जाएगा।
इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच कहां खेला जाएगा?
पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच फ्रांस के यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं-एक बेटे ने माता-पिता के बीच ज़बरदस्त प्रेम की बात पर कुछ लोग हैरान व्यथित हुए? ये वही हैं जो अपनी पत्नियों और परिवार छोड़ने के आदी हैं
इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।
इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर किस चैनल पर होगा?
पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे और कहां देख सकते हैं?
पढ़ें :- माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया
पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया बनाम स्पेन, हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच का ऑनलाइन लुत्फ आप जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।
इंडिया बनाम स्पेन हॉकी मैचों में अब तक किसका पलड़ा भारी?
टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद से इंडिया और स्पेन की हॉकी टीम 9 मैचों में आमने-सामने हुई है। इस दौरान टीम इंडिया ने 5 मैच जीते हैं। इनमें से 2 जीत शूटआउट में आए हैं।