IND vs IRE ODI Series: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने के बाद अब फैंस की नजरें भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20आई व वनडे सीरीज पर टिकीं हुई हैं। इन दोनों सीरीज के लिए 12 जनवरी को टीम के ऐलान की पूरी संभावना है। लेकिन, इससे पहले स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। आइये, इंडिया विमेंस बनाम आयरलैंड विमेंस, वनडे सीरीज के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डाल लेते हैं-
पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा
इंडिया विमेंस बनाम आयरलैंड विमेंस, वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 10 जनवरी 25, शुक्रवार, सुबह 11.00 बजे IST- निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
दूसरा वनडे: 12 जनवरी 25 रविवार सुबह 11.00 बजे IST- निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
तीसरा वनडे: 15 जनवरी 25 बुधवार सुबह 11.00 बजे IST- निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
इंडिया विमेंस बनाम आयरलैंड विमेंस, वनडे सीरीज की लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग
इंडिया विमेंस बनाम आयरलैंड विमेंस, वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इसे भारत में जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
वनडे सीरीज के लिए इंडिया विमेंस और आयरलैंड विमेंस का पूरा स्क्वाड
इंडिया विमेंस स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।
आयरलैंड विमेंस स्क्वाड: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डेलजेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अरलीन केली, जोआना लॉगरन, एमी मैगुइरे, लीह पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।