Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs JPN: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जापान को 5-1 से रौंदा; इन खिलाड़ियों ने दागे गोल

IND vs JPN: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जापान को 5-1 से रौंदा; इन खिलाड़ियों ने दागे गोल

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs Japan Hockey Match: चीन के हुलुनबुइर सिटी में खेले जा रहे हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से मात दी है। टूर्नामेंट में टीम की यह लगातार दूसरा जीत है। इससे परिवार को भारत ने मेजबान चीन को 3-0 से हराया था।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

भारत ने शानदार शुरुआत की, सुखजीत और अभिषेक की बदौलत शुरुआती दो मिनट में दो गोल किए। संजय ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर से तीसरा गोल किया। जापान ने तीसरा क्वार्टर बेहतर खेला, काज़ुमासा मात्सुमोतो ने अपनी टीम को एक गोल से पीछे कर लिया। लेकिन उत्तम और सुखजीत ने अंतिम 15 मिनट में दो और गोल करके अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी। भारत दो में से दो जीत के साथ भारत तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। अभिषेक ने हीरो ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

Advertisement