Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs JPN : टीम इंडिया ने जापान को 8 विकेट से रौंदा, अब सेमी-फाइनल में बांग्लादेश से होगी भिड़ंत

IND vs JPN : टीम इंडिया ने जापान को 8 विकेट से रौंदा, अब सेमी-फाइनल में बांग्लादेश से होगी भिड़ंत

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs JPN Highlights : एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत जबर्दस्त अंदाज में की है। टीम ने चौथे क्वार्टर फ़ाइनल में मेजबान को 8 विकेट से हराकर सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जहां एशिया कप की मौजूदा चैंपियन का सामना बांग्लादेश की टीम से होने वाला है।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? कोच गंभीर बोले- खिलाड़ी 15 का हो या 30 का मौके का इंताजार करना होगा

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शुक्रवार सुबह खेले गए चौथे क्वार्टर फ़ाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 57 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम इंडिया की तरफ से श्री चरणी ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने मेडन ओवर भी डाले।

दूसरी पारी में 58 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने दो विकेट के नुकसान पर सिर्फ 5 ओवर में 59 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सेमी-फाइनल 2 में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। जो 20 सितंबर को इसी मैदान में खेला जाएगा। इस मैच में टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी।

Advertisement