Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs KOR: एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत की लगातार चौथी जीत, कोरिया को 3-1 से धोया

IND vs KOR: एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत की लगातार चौथी जीत, कोरिया को 3-1 से धोया

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs KOR Hockey Match: चीन में खेले जा रहे एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी 2024 में भारत की पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने गुरुवार को कोरिया को 3-1 से धूल चटायी है। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार चौथी जीत है। इससे पहले टीम ने चीन (3-0), जापान (5-1) और मलेशिया (8-1) को हराया है।

पढ़ें :- IND vs NZ Live : दूसरे टी20 में भारत पहले करेगा गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर करेंगे बल्लेबाजी

कोरिया के खिलाफ पहले क्वार्टर में अरिजीत सिंह हुंदल ने पहला गोल (8′) करके भारत को 1-0 से बढ़ दिलाई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने खेल के पहले पेनल्टी कॉर्नर से गोल (9′) करके स्कोर को 2-0 कर दिया। टीम ने 2 मिनट से भी कम समय में एक के बाद एक गोल करके कोरिया को दबाव में ला दिया। वहीं, दूसरे के अंतिम मिनटों में कोरिया के यांग जिहुन ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल (30′) करके स्कोर 2-1 पर ला दिया। खेल के तीसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को गोल (43′) में बदला।

आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। इस तरह से भारत ने मैच को 3-1 से अपने नाम किया। बता दें कि भारत पहले ही टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना चुका है, लेकिन उससे पहले 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ना है।

Advertisement