Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NAM : अभिषेक शर्मा को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल

IND vs NAM : अभिषेक शर्मा को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NAM : भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है, लेकिन इस मैच से पहले टीम एक लिए बुरी खबर है। स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ऐसे में उनके गुरुवार को खेले जाने वाले मैच में उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

पढ़ें :- IND vs AFG : कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20आई सीरीज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जिससे गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच में उनका खेलना मुश्किल हो गया है। अभिषेक पिछले दो दिनों से यहां अस्पताल में भर्ती हैं।

पीटीआई से बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। यह अभी भी साफ नहीं है कि उन्हें आज छुट्टी मिलेगी या नहीं। लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच अभी मुश्किल लग रहा है।”

BCCI से जुड़े के सूत्र का कहना है कि अगर अभिषेक शर्मा ICC T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ कल होने वाले मैच के लिए फिट नहीं होते हैं तो संजू सैमसन ईशान किशन के साथ ओपनिंग करेंगे।

अभिषेक शनिवार को मुंबई में USA के खिलाफ शुरुआती गेम में बिना खाता खोले आउट हो गए थे और उन्होंने आगे कोई हिस्सा नहीं लिया, उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की। भारत के लिए प्राथमिकता नामीबिया का मैच नहीं, बल्कि 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में लगातार बेहतर हो रही पाकिस्तान टीम के खिलाफ मैच है, जहां पिच थोड़ी अलग होगी।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
Advertisement