IND vs NEP Womens Asia Cup: आज 23 जुलाई को विमेंस एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup 2024) का दसवां मैच इंडिया विमेंस और नेपाल विमेंस (India Women vs Nepal Women) के बीच खेला जाएगा। इस मैच का नतीजा इंडिया और नेपाल के साथ पाकिस्तान की टीम के लिए भी अहम होने वाला है। नेपाल जीतता है तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस के चार फ्रीज बैंक खातों पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
दरअसल, ग्रुप ए में अपने पहले दो मैच जीतकर इंडिया विमेंस (India Women) पॉइंट टेबल में पहले पायदान पर काबिज है, जबकि एक और एक हार के साथ पाकिस्तान विमेंस दूसरे पायदान पर है और नेपाल विमेंस ने दो में से एक मैच जीतकर तीसरे पादन पर है। ऐसे में अगर नेपाल विमेंस (Nepal Women) आज के मैच में बड़ी मार्जिन से जीत हासिल कर लेती है तो पाकिस्तान विमेंस को सेमी-फाइनल में जगह पक्की करने के लिए बड़े मार्जिन से यूएई विमेंस के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।
हालांकि, इंडिया विमेंस का 4 अंकों के साथ नेट रन रेट बहुत अच्छा है ऐसे में उसको नेपाल के खिलाफ जीत या हार से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। आइये जानते हैं कि आज इंडिया विमेंस बनाम नेपाल विमेंस, एशिया कप मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच का लाइव टेलीकास्ट व लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
IND W vs NEP W विमेंस एशिया कप 2024 का दसवां मैच कब शुरू होगा?
इंडिया विमेंस बनाम नेपाल विमेंस, एशिया कप मैच मंगलवार 23 जुलाई को शाम 7:00 बजे (भारतीय समय अनुसार) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
पढ़ें :- ज्ञानेश कुमार BJP के एजेंट थे और रहेंगे...जब तक हमें बैलेट पेपर पर वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा हम लड़ते रहेंगे: खरगे
IND W vs NEP W विमेंस एशिया कप 2024 का दसवां मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया विमेंस बनाम नेपाल विमेंस, एशिया कप मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND W vs NEP W विमेंस एशिया कप 2024 का दसवें मैच को टीवी कहां देख पाएंगे?
इंडिया विमेंस बनाम नेपाल विमेंस, एशिया कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा।
IND W vs NEP W विमेंस एशिया कप 2024 का दसवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पढ़ें :- आगरा में पत्नी की हत्याकर शव को जलाया: अस्थियों को यमुना नदी में किया विसर्जित, पुलिस को दी झूठी गुमशुदगी की सूचना, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
इंडिया विमेंस बनाम नेपाल विमेंस, एशिया कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।