Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 2nd ODI : आज सीरीज जीतने उतरेगी स्मृति मंधाना की टीम इंडिया; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs NZ 2nd ODI : आज सीरीज जीतने उतरेगी स्मृति मंधाना की टीम इंडिया; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 2nd ODI : पहले वनडे में न्यूजीलैंड विमेंस को धूल चटाने के बाद स्मृति मंधाना की अगुवाई टीम इंडिया के पास आज सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका होगा। इससे पहले बीते गुरुवार को खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 59 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 41 रन की पारी खेली थी और एक विकेट भी चटकाया था। उनके शानदार प्रदर्शन ने इंडिया विमेंस को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद सोफी डिवाइन की न्यूजीलैंड विमेंस सीरीज बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइये, जानते हैं कि इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच कब-कहां खेला जाएगा और इस मैच को कैसे लाइव देख पाएंगे-

पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच रविवार 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच शुरू होगा? 

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार, रविवार 27 अक्टूबर दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच टीवी पर कहां देख पाएंगे?

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच भारत में स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल लाइव देखा जा सकेगा।

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमाज ऐप पर देखी जा सकेगी।

Advertisement