IND vs NZ 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर सिमट गयी। जिसके बाद भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला है। लेकिन, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरफ फ्लॉप साबित हुआ है। लंच ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं और टीम को जीत के लिए अभी भी 55 रनों की दरकार है। अब सारी उम्मीदें ऋषभ पंत पर टिकीं हैं।
पढ़ें :- कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर आखिर क्या चल रहा? केसी वेणुगोपल ने बताया कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में किस बात की हुई चर्चा
दरअसल, मुंबई टेस्ट में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 13 रन कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गंवाया। जिसके विकेटों का पतन शुरू हो गया और टीम ने देखते ही देखते 29 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिये। जिसमें रोहित शर्मा 11, शुबमन गिल 1, विराट कोहली 1, यशस्वी जायसवाल 5 और सरफराज खान 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद ऋषभ पंत ने रविंद्र जड़ेजा एक साथ मिलकर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया।
हालांकि, जड़ेजा भी ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाये। वह 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस समय भारत का स्कोर 71/6 विकेट था। इसके बाद पंत ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 48 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। लांच ब्रेक तक भारत ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 92 रन बनाए हैं और जीत के लिए 55 रनों की जरूरत है।ऋषभ पंत 50 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद हैं। वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद हैं।