IND vs NZ 3rd Test Live Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा। सीरीज को 2-0 से पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम इस मैच को जीतकर अपना सम्मान बचाना चाहेगी। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पढ़ें :- '200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा...' पोस्टर के जरिये कांग्रेस का अखिलेश को सियासी संदेश
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड ने दो बदलाव किए हैं। मिचेल सेंटनर की जगह ईश सोढ़ी को टीम में जगह मिली है और टिम सऊदी की जगह मैट हैनरी टीम में वापस आए हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के।